Explore Lecong Markets with Niranjanअगर आप China में furniture खरीदने की सोच रहे हैं—चाहे वो आपके घर के लिए हो, होटल या ऑफिस प्रोजेक्ट्स के लिए—तो Foshan (佛山) का Lecong Furniture Market आपके लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन है।यहां पर एक ही जगह पर आपको सैकड़ों furniture malls मिलेंगे जो हर बजट, हर डिजाइन और हर जरूरत को पूरा करते हैं। आइए जानते हैं Foshan के Top Furniture Markets की डिटेल्स: कैसे पहुचे : भारत से चीन के GUANGZHOU नाम के शहर के लिए flight ले और airport से Taxi लेके Foshan शहर तक आसानी से जा सकते है । यह सबसे आसान रास्ता है।सस्ता रास्ता देखना है तो भारत India से हांगकांग Hongkong की Flight ले सकते है। वहाँ से बस में बैठ कर Foshan आ सकते है।Joyful रास्ता लेना है तो आप हांगकांग से fairy ले सकते है जो GUANGZHOU/ZHONGSHAN में से किसी भी एक सिटी का हो। वहाँ पहुँच कर taxi से Foshan जा सकते है।इसमें हांगकांग के इमोग्रेशन काउंटर पर नहीं जाना उससे पहले ही Fairy ticket काउंटर है वहाँ से टिकट लेके आप फेयरी में बैठ सकते है और वो आपका बेग लेके आ जाएँगे।Luxury रास्ता लेना हो तो हांगकांग से टैक्सी ले के आ सकते है और ट्रेन से भी आ सकते है।HOTEL: Hotel Park lane and Hotel fortuna is best option Park Lane hotel सस्ती और बजट फ्रेंडली है।Hotel Fortuna भी इसके पास में है जो की mid रेंज hotel है Derayco Hotel एक अच्छा लक्ज़री टच वाली होटल है।बहुत से लोग Sofitel होटल में भी रुकना पसंद करते है जो की फर्नीचर मार्केट के बिल्कुल नजदीक है। Derayco Hotel 2. Hotel Fortuna 3. Parklane Hotel 4. Sofitale Hotel Masala Veg restaurant 6. Lucky Cityआइए जानते हैं Foshan के Top Furniture Markets की डिटेल्स: 🏛️ 1. Louvre International Furniture Exhibition Center (罗浮宫国际家具博览中心) 📍 Address: Lecong, 121 Road, Shunde District, Foshan city, China🕐 Timing: 10:00am – 18:30pmयह मार्केट एक शानदार luxury showroom जैसा है, जिसे “फर्नीचर का ताजमहल” भी कहा जाता है।👉 Floor Wise Categories:1st Floor: Modern Furniture, Art Space, Outdoor & Rattan Furniture, Massage Chair, Fitness Equipment, International Brands2nd Floor: Office Furniture, Soft Beds, Mattress3rd Floor: Solid Wood, Neo-Chinese Furniture, Western Classics, Art Space4th Floor: Lamps, Carpets, Mahogany, Paintings5th Floor: Customization, Décor, LOUVRE CASA – Fendi, Bottega Veneta, Poliform6th Floor: Premium Brands – Armani, Bentley, Versace 🛋️ 2. Sunlink Furniture City – North Area (顺联家居汇·北区) 📍 Address: No.1, Hebin South Road, Lecong Town, Shunde Districtयहां पर 13 बिल्डिंग्स हैं जो चार ज़ोन में डिवाइडेड हैं, और ये 200,000 sq.m area को कवर करती हैं।👉 Available Furniture:Mid-range से लेकर high-end Living Room, Dining, BedroomOffice और Outdoor Furnitureसभी categories के distributers और wholesalers यहां मौजूद हैं 🏠 3. Sunlink Furniture City – South Area (顺联家具城南区) 📍 Address: Hebin South Road, Lecong Townये मार्केट थोड़ा compact है लेकिन highly specialized है।👉 Theme Zones:Residential FurnitureHotel FurnitureSofa CityHome Décorयहां bulk buyers को बेहतरीन variety और deals मिलती हैं। 🏢 4. Red Star Macalline Furniture Mall (红星美凯龙家具城) 📍 Address: Shuiyin Section of National Highway No.325, Shunde🛒 Brands: 2,000+यह एक branded furniture mall है जहाँ आपको modern, office, hotel और imported European/American designs मिलते हैं।Area: 120,000 sq.mयह mall पूरी तरह premium buyers के लिए डिज़ाइन किया गया है। 👑 5. Shunde Empire Furniture Wholesale Center (顺德皇朝家私批发中心) 📍 Address: Block E, Empire Group Lecongयह एक बड़े level का wholesale market है जहाँ आपको modern, classical, hotel और villa-style furniture के शानदार options मिलेंगे।यहां से काफी सारे Indian importers अपनी sourcing करते हैं। 🔦 अन्य प्रसिद्ध मार्केट्स (Other Markets in Foshan-Lecong) Tuanyi International Furniture City (图安宜国际家居城):Budget Office Furniture के लिए बेस्ट। Bulk deals मिलती हैं।Feipeng Lighting & Kitchen Mall (飞鹏灯饰厨卫城):Smart Furniture, Kitchen Cabinets और Lighting Solutions के लिए famous।Nanhua Furniture City (南华家具城):Solid Wood Beds और Wardrobes डायरेक्ट फैक्ट्री से कम कीमत पर मिलते हैं।Dongming International Furniture City (东鸣国际家具城):क्लासिक चीनी furniture और Mahogany lovers के लिए जन्नत जैसा है। खाना कहाँ खाएँ Breakfast : एक चाइनीज चाची है जो बजट फ्रेंडली ब्रेकफास्ट देती है जिसमे Lunch & Dinner Indian Veg Food: Masala Indian Restaurant is best in Foshan, Food is amazing and restaurant vibes are super cool. मसाला वेज आप तीन मिनट चलके पहुँच सकते है। यहां का सीसा आपको आनंद देने वाला है साथ ही सेव टमाटर की सब्जी बहुत स्वादिष्ट है। यहाँ की वाइब्स सीसा हुक्का पीने वालो को बहुत पसंद आती है साथ ही VIP रूम भी है जिसमें समूह में खाना खाना और भी आनंददायक बन जाता है। 💼 क्यों खरीदें Foshan से फर्नीचर? ✅ Variety का महासागर – हर taste, हर style✅ Factory prices with bulk discount✅ Ready-to-ship और custom दोनों available✅ Logistic और shipping support nearby port से कैसे भेजे भारत : बहुत सारे शिपिंग एजेंट्स आपको मार्केट में मिल जाएँगे। अगर फिर भी ढूँड़ना मुस्किल हो तो Lucky प्लाजा चले जाना जो की Derayco Hotel के पास में है वहाँ आपको भेजने वाले मिल जाएँगे। हालांकि आप भारत में भी शिपिंग एजेंट ढूंड सकते है और अगर पहले से कोई शिपिंग एजेंट आपके ध्यान में है तो उसके साथ भी कम कर सकते है।यह लेख लिखने के समय भेजने का खर्चा लगभग 13-14000 रुपए प्रति CBM पड़ता है। यह खर्च उस समय की शिपिंग लागत के हिसाब से ऊपर नीचे हो सकता है। Watch videos on YouTube about Market Visit: Niranjan China YouTube Channel Click here For call with Niranjan Please book appointment https://niranjanchina.com/Learn Chinese in Hindi with Niranjanhttps://niranjanchina.com/courses/ #FoshanFurniture #FurnitureWholesaleChina #LecongMarket #ImportFromChina #罗浮宫国际家具 #顺德家具